Clip Tablet in Hindi - क्लिप टैबलेट की जानकारी, उपयोग, लाभ, फायदे, साइड इफेक्ट्स व सावधानियां

Clip Tablet in Hindi

क्लिप टैबलेट के उपयोग व जानकारी

क्लिप टैबलेट का उपयोग अधिक ब्लीडिंग को रोकने के लिए किया जाता है। जैसे कोई एक्सीडेंट या कोई गंभीर चोट लगने पर, नाक से खून बहने पर, सर्जरी के दौरान अधिक खून बहने पर, पेट की आँतों में ब्लीडिंग होने पर, महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने पर, महिलाओं में डिलीवरी के बाद अधिक ब्लीडिंग को रोकने के लिए और दांत निकालने के बाद ज्यादा खून को बहने से रोकने के लिए क्लिप टैबलेट का उपयोग किया जाता है।

हीमोफीलिया होने पर भी क्लिप टैबलेट का उपयोग किया जाता है।  हीमोफीलिया एक ऐसा डिसऑर्डर है। जिसमें ब्लड का क्लॉटिंग सामान्य रूप से नहीं होता है। जिसके कारण कोई चोट लगने पर शरीर के अंदर या बाहर ब्लीडिंग अधिक हो सकती है। कोई इमरजेंसी होने पर या कोई गंभीर चोट लगने पर डॉक्टर क्लिप टैबलेट को देने की बजाए क्लिप इंजेक्शन दे सकता है। क्योंकि टैबलेट की तुलना में इंजेक्शन का असर जल्दी आता है।

इसके अलावा डॉक्टर कभी-कभी क्लिप टैबलेट को मेलाजमा की समस्या को ठीक करने के लिए भी लेने की सलाह दे सकते है। मेलाजमा होने पर त्वचा पर काले रंग के दाग धब्बे हो जाते है। जो शरीर में हार्मोनल बदलाव या सूरज की धुप की वजह से भी हो सकते है। मेलाजमा की समस्या सबसे ज्यादा महिलाओ में होती है। लेकिन मेलाजमा की समस्या पुरुषों में भी हो सकती है। कई रिसर्च में यह पाया गया है की क्लिप टैबलेट मेलाजमा की समस्या को कम करती है। और त्वचा के रंग को लाइट करती है। क्लिप एक ब्रैन्ड नेम है। क्लिप टैबलेट के अंदर सॉल्ट कम्पोजीशन Tranexamic 500 एमजी होता है।

क्लिप टैबलेट की डोज़ व इस्तेमाल करने का तरीका

क्लिप टैबलेट को खाना खाने से पहले भी लिया जा सकता है। और खाना खाने के बाद भी लिया जा सकता है। आमतौर पर अधिक ब्लीडिंग को रोकने के लिए डॉक्टर 18 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर व्यक्तियों को क्लिप पान सौ एमजी टैबलेट को दिन में 2 से लेकर 3 बार लेने की सलाह दे सकते है। और मेलाजमा की समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टर क्लिप 250 एमजी टैबलेट को दिन में दो बार लेने की सलाह दे सकते है।

क्लिप टैबलेट की डोज़ उम्र, शरीर के वजन और बीमारी की गंभीरता के आधार पर कुछ व्यक्तियों में इससे अलग भी हो सकती है। इसलिए आपको क्लिप टैबलेट को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

साइड इफेक्ट्स

वैसे तो ज्यादातर व्यक्तियों में क्लिप टैबलेट की वजह से कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। लेकिन कुछ परसेंट व्यक्तियों में क्लिप टैबलेट की वजह से कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हो सकते है। जैसे उल्टी आना, उल्टी आने का मन होना और दस्त होने की समस्या हो सकती है।  
क्लिप टैबलेट के सीरियस साइड इफेक्ट्स में deep vein thrombosis हो सकता है। deep vein thrombosis होने पर नस में ब्लड  क्लॉट जम जाता है। जो आमतौर पर पैरों में ही होता है। नस में ब्लड  क्लॉट जम जाने पर ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है। जिसकी वजह से पैरों में दर्द व सूजन हो सकती है। और कुछ व्यक्तियों में कोई लक्षण नहीं होते है। इसके अलावा क्लिप टैबलेट की वजह से पल्मोनरी एम्बोलिज्म और सेरेब्रल थ्रोम्बोसिस भी हो सकता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म होने पर फेफड़ो की artery में ब्लॉकेज हो जाती है। और सेरेब्रल थ्रोम्बोसिस होने पर दिमाग की cerebral vein में ब्लड  क्लॉट जम जाता है। अगर आपको क्लिप टैबलेट को लेने के बाद कोई भी असामान्य लक्षण होता है। तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

सावधानियां

  • ब्रेन के अंदर ब्लीडिंग होने पर, deep vein thrombosis होने पर, किडनी की कोई गंभीर बीमारी होने पर, जिन व्यक्तियों को मिर्गी या दौरे आते है और जिन व्यक्तियों को पैरों, फेफड़ों या शरीर के किसी भी हिस्से में पहले खून का  क्लॉट बनने की समस्या हुई है। तो ऐसे व्यक्तियों के लिए क्लिप टैबलेट  को लेना रेकमेंडेड नहीं होता है। इसलिए इन कंडीशन्स में डॉक्टर की सलाह के बिना क्लिप टैबलेट को नहीं लेना चाहिए।
  • जिन महिलाओं को मासिक धर्म समय पर नहीं आते है। उन महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह के बिना क्लिप टैबलेट को नहीं लेना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति को क्लिप टैबलेट या इसके किसी भी इंग्रीडेंट जैसे Tranexamic आदि से एलर्जी है। तो ऐसे व्यक्तियों को क्लिप टैबलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। और ऐसे व्यक्तियों को इसके बारे में डॉक्टर को भी बताना चाहिए। 

क्या गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए क्लिप टैबलेट का सेवन सुरक्षित है?

वैसे क्लिप टैबलेट प्रेगनेंट महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती है। और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए भी क्लिप टैबलेट का सेवन करना सुरक्षित है। वैसे क्लिप टैबलेट माँ के दूध में थोड़ी सी मात्रा में निकलती है। लेकिन इसकी वजह से दूध पीने वाले बच्चे में अभी तक कोई साइड इफेक्ट्स नोटिस नहीं किए गए है। इसलिए जरुरत पड़ने पर डॉक्टर प्रेगनेंट महिलाओं और स्तनपान करा रही महिलाओं को क्लिप टैबलेट को लेने की सलाह दे सकता है।

Salt Composition - Tranexamic Acid
Drug Class - Antifibrinolytics
Pregnancy Category - B
Manufacturer - FDC Ltd
Dosage Forms & Strengths - 500 mg

Post a Comment

Let us know what you think about this post. Please submit your feedback in the comment section.

Previous Post Next Post