बस्कोगैस्ट इंजेक्शन के उपयोग व जानकारी
बस्कोगैस्ट इंजेक्शन का उपयोग पेट में दर्द और पेट में ऐंठन होने पर किया जाता है। बस्कोगैस्ट इंजेक्शन पेट की मांसपेशियों व पेट की आँतों को रिलैक्स करता है। और पेट के दर्द और पेट की ऐंठन को ठीक करता है।
बस्कोगैस्ट एक ब्रैन्ड नेम है। बस्कोगैस्ट इंजेक्शन के अंदर सॉल्ट कम्पोजीशन हायोसाइन 20 एमजी होता है।
बस्कोगैस्ट इंजेक्शन की डोज़ व इस्तेमाल करने का तरीका
बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को इंट्रामस्क्युलर और इंट्रावेनसली दोनों ही तरह लगाया जा सकता है। इंट्रामस्क्युलर यानि मांसपेशीयों में और इंट्रावेनसली यानि नसों के द्वारा। आमतौर पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर व्यक्तियों को डॉक्टर बस्कोगैस्ट 20 एमजी इंजेक्शन को दिन में 2 से लेकर 3 बार लगाने की सलाह देते है।
लेकिन बस्कोगैस्ट इंजेक्शन की खुराक उम्र, शरीर के वजन और बीमारी की गंभीरता के आधार पर कुछ व्यक्तियों में इससे अलग भी हो सकती है। इसलिए आपको बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को लगवाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
साइड इफेक्ट्स
वैसे तो ज्यादातर व्यक्तियों में बस्कोगैस्ट इंजेक्शन की वजह से कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। लेकिन कुछ परसेंट व्यक्तियों में बस्कोगैस्ट इंजेक्शन की वजह से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते है। जैसे उल्टी आने का मन होना, मुँह में सूखापन, नींद अधिक आना, धुंधला दिखाई देना, घबराहट होना, त्वचा पर खुजली, त्वचा पर रैशेस, और शरीर में कमजोरी होना आदि साइड इफेक्ट्स बस्कोगैस्ट इंजेक्शन की वजह से हो सकते है।
सावधानियां
आंखो में ग्लूकोमा होने पर, पेट की आंतो में रूकावट होने पर, दिल की धड़कन तेज होने पर, मुँह से कुछ निगलने में परेशानी होने पर और मायस्थेनिया ग्रेविस होने पर बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को लगाना रेकमेंडेड नहीं होता है। इसलिए इन कंडीशन्स में डॉक्टर की सलाह के बिना बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को नहीं लगवाना चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति को बस्कोगैस्ट इंजेक्शन या इसके किसी भी इंग्रीडेंट जैसे हायोसाइन आदि से एलर्जी है। तो ऐसे व्यक्तियों को बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को नहीं लगवाना चाहिए। और ऐसे व्यक्तियों को इसके बारे में डॉक्टर को भी बताना चाहिए।
क्या गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को लगाना सुरक्षित है?
अभी इसके बारे में पर्याप्त डेटा अवेलेबल नहीं है की बस्कोगैस्ट इंजेक्शन प्रेगनेंट महिलाओं को नुकसान पहुँचाता है, या नहीं। और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए भी बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को लगवाना रेकमेंडेड नहीं हैं। इसलिए डॉक्टर केवल ज्यादा जरुरत पड़ने पर ही प्रेगनेंट महिलाओं और स्तनपान करा रही महिलाओं को बस्कोगैस्ट इंजेक्शन को लगाने की सलाह देते है।
Salt Composition - Hyoscine Butylbromide
Drug Class - Antispasmodic
Pregnancy Category - C
Manufacturer - Sanofi India Ltd
Dosage Forms & Strengths - 20mg/ml (1ml in 1 Ampoule)