बिसोमेर टैबलेट के उपयोग व जानकारी
बिसोमेर टैबलेट का उपयोग कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। बिसोमेर टैबलेट एक Stimulant Laxative दवा है। जो शरीर की आँतों की मूवमेंट को बढ़ा देती है। और आँतों में मौजूद स्टूल को बाहर निकालने में मदद करती है। डॉक्टर कुछ मेडिकल procedures करने से पहले भी पेट की आँतों को अच्छी तरह से साफ़ करने के लिए भी बिसोमेर टैबलेट को लेने की सलाह दे सकते है।
बिसोमेर टैबलेट की डोज़ व इस्तेमाल करने का तरीका
बिसोमेर टैबलेट को खाना खाने से पहले भी लिया जा सकता है। और खाना खाने के बाद भी लिया जा सकता है। यदि आप बिसोमेर टैबलेट को खाना खाने के बाद लेना चाहते है। तो आपको बिसोमेर टैबलेट को खाना खाने के 2 घंटे बाद लेना चाहिए। और यदि आप बिसोमेर टैबलेट को खाना खाने से पहले लेना चाहते है। तो आपको बिसोमेर टैबलेट को खाना खाने से 1 घंटे पहले लेना चाहिए। बिसोमेर टैबलेट को लेने के बाद पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। आमतौर पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर व्यक्तियों को डॉक्टर बिसोमेर 5 एमजी की 2 टैबलेट को एक साथ लेने की सलाह देते है। बिसोमेर टैबलेट को दिन में एक बार और शाम के समय लेना रेकमेंडेड होता है।
बिसोमेर टैबलेट की डोजॅ उम्र, शरीर के वजन और बीमारी की गंभीरता के आधार पर कुछ व्यक्तियों में इससे अलग भी हो सकती है। इसलिए आपको बिसोमेर टैबलेट को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
बिसोमेर टैबलेट को हल्के गर्म पानी के साथ लेना रेकमेंडेड होता है। बिसोमेर टैबलेट को दूध, दही, लस्सी या दूध से बने किसी भी अन्य डेरी प्रोडक्ट के साथ लेना रेकमेंडेड नहीं होता है। इसलिए बिसोमेर टैबलेट को दूध, दही, लस्सी या दूध से बने किसी भी अन्य डेरी प्रोडक्ट के साथ नहीं लेना चाहिए। बिसोमेर टैबलेट अपना असर दिखाने के लिए 6 से लेकर 12 घंटे तक का समय ले सकती है।
साइड इफेक्ट्स
वैसे तो ज्यादातर व्यक्तियों में बिसोमेर टैबलेट की वजह से कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। लेकिन कुछ परसेंट व्यक्तियों में बिसोमेर टैबलेट की वजह से कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हो सकते है। जैसे पेट में दर्द, पेट में ऐंठन, दस्त होना, उल्टी आना, उल्टी आने का मन होना चक्कर आना और स्टूल में ब्लड आ सकता है। अगर आपको बिसोमेर टैबलेट को लेने के बाद कोई भी असामान्य लक्षण होता है। तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
सावधानियां
- 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बिसोमेर टैबलेट को लेना रेकमेंडेड नहीं होता है।
- पेट की आँतों में रूकावट होने पर, आँतों में सूजन होने पर, बुखार होने पर, अपेन्डिसाइटिस होने पर, पेट में बहुत तेज दर्द होने के साथ साथ उल्टी आना या उल्टी आने का मन होने पर, शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर यानि शरीर में पानी की कमी बहुत ज्यादा होने पर बिसोमेर टैबलेट को लेना रेकमेंडेड नहीं होता है। इसलिए इन कंडीशन्स में डॉक्टर की सलाह के बिना बिसोमेर टैबलेट को नहीं लेना चाहिए।
- लगातार 5 दिन से ज्यादा बिसोमेर टैबलेट को लेना रेकमेंडेड नहीं होता है। क्योंकि लंबे समय तक बिसोमेर टैबलेट का सेवन करने की वजह से आँतों की नॉर्मल कार्यप्रणाली बिगड़ सकती है। और बिसोमेर टैबलेट की आदत पड़ सकती है। अगर आपको कब्ज की समस्या बनी रहती है। तो पहले उसके कारण का पता लगाना बहुत जरुरी होता है। इसलिए कब्ज होने के कारण का पता लगाए बिना बिसोमेर टैबलेट का सेवन लंबे समय तक नहीं करना चाहिए।
- अगर आप पेट में गैस या एसिडिटी को कम करने के लिए कोई एंटासिड दवा लेते है। तो आपको बिसोमेर टैबलेट और उस दवा के बीच में कम से कम 1 घंटे का गैप रखना चाहिए।
- प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बिसोमेर टैबलेट का सेवन करना रेकमेंडेड नहीं हैं। और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए बिसोमेर टैबलेट का सेवन करना सुरक्षित हैं। इसलिए डॉक्टर जरुरत पड़ने पर स्तनपान करा रही महिलाओं को बिसोमेर टैबलेट को लेने की सलाह दे सकता है।
कब्ज से बचने के लिए और कब्ज को ठीक करने के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। और हर रोज कम से कम 8 से लेकर 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। और कच्चे फलों व सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
Salt Composition - Bisacodyl (5mg)
Drug Class - Stimulant Laxatives
Pregnancy Category - C
Manufacturer - Psychotropics India Ltd
Dosage Forms & Strengths - 5 mg