आयरन के साथ विटामिन सी (खट्टे फल, टमाटर, संतरा, स्ट्रॉबेरी,और ब्रोकोली) का सेवन आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है।
आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया के कारण
आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है। महिलाओं में, मासिक धर्म में सामान्य से अधिक रक्तस्राव और अधिक दिनों तक रहना भी आयरन और लाल रक्त कोशिकाओं की कमी का कारण बन सकता है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान अगर कोई औरत स्वयं के लिए और उसके होने वाले बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन का सेवन नहीं करती है तो गर्भावस्था भी आयरन की कमी का कारण बन सकता है। कोई चोट या किसी अन्य वजह से हुए अधिक रक्तस्राव के कारण भी आयरन का स्तर कम हो सकता है। आयरन और लाल रक्त कोशिकाओं के कम होने के अन्य कारण भी हो सकते है जो निम्नलिखित हैं:- अल्सर
- पेट का कैंसर
- सर्जरी
- इन्फेक्शन्स
- गंभीर चोट
- दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन
- आयरन का कम मात्रा में सेवन
आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के लक्षण
आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के लक्षण अक्सर धीरे-धीरे विकसित होते हैं, और शुरुआती दौर में लक्षण हल्के हो सकते हैं। जैसे ही स्थिति बढ़ती है, वैसे -वैसे एनीमिया के लक्षण भी बढ़ते जाते हैं। एनीमिया के लक्षण निम्नलिखित हैं :
- थकान रहना
- सिर चकराना
- सिरदर्द रहना
- कमजोरी महसूस होना
- शरीर का तापमान कम रहना
- त्वचा का पीला पड़ना
- तेज या अनियमित दिल की धड़कन
- सांस लेने में तकलीफ होना या सीने में दर्द रहना , विशेष रूप से शारीरिक गतिविधि के समय
- नाज़ुक नाखून
- पिका (Pica) - बहुत ठंडे पेय पदार्थ और गैर-खाद्य पदार्थ जैसे मिट्टी या कागज खाने की इच्छा रहना या उनको खाना।
आयरन के स्रोत
खाने में दो तरह के आयरन होते हैं: हैम (Heme) आयरन और नॉन हैम (Non-Heme) आयरन। हेम आयरन केवल मांस, चिकन और मछली में पाया जाता है, और हेम आयरन अधिक आसानी से अवशोषित होता है। नॉन हैम आयरन अनाज,सब्जियों, फलों, ड्राई फ्रूट्स जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है लेकिन नॉन हैम आयरन आमतौर पर हेम आयरन की तुलना में कम आसानी से अवशोषित होता है।
आयरन के साथ चाय, कॉफी, साबुत अनाज, एंटासिड दवाएँ और दूध या डेयरी उत्पाद लेने से बचना चाहिए क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को घटाते हैं।
उपचार
आयरन सप्लीमेंट्स
आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया को आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित आयरन युक्त गोलियाँ या आयरन युक्त खाद्य पदार्थ ले कर ठीक किया जा सकता है। आपको कई महीनों तक आयरन लेने की आवश्यकता हो सकती है। आयरन की दवा से कब्ज या मल का रंग काला हो सकता है।
आयरन की कमी के कारणों का इलाज करना
यदि आयरन की खुराक आपके रक्त में आयरन के स्तर में वृद्धि नहीं करती है, तो यह संभावना है कि आपको आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया रक्तस्राव के कारण या आयरन अवशोषण की समस्या के कारण एनीमिया है, जिसे आपके डॉक्टर को जांच और इलाज करने की आवश्यकता होगी।
आप आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को कैसे रोक सकते हैं?
निम्नलिखित बातें, आपको आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने में मदद कर सकती हैं:
- खून की कमी के कारण का इलाज करें। अपने डॉक्टर से बात करें यदि आपको मासिक धर्म की भारी अवधि या पाचन तंत्र की समस्याएं हैं, जैसे कि बार-बार दस्त होना या मल में खून आना।
- आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं जैसे पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, लाल मांस, चिकन और काजू आदि आयरन के अच्छे स्रोत हैं।
- भोजन के साथ चाय या कॉफी का सेवन न करें क्योंकि ये पेय पदार्थ आपके शरीर में भोजन से आयरन को अवशोषित करने की प्रक्रिया को कठिन बनाते हैं।
- विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं क्योंकि ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। संतरे का रस, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली, अंगूर और नींबू आदि विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
- अगर आप कैल्शियम की गोलियां लेते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें क्योंकि कैल्शियम आपके शरीर में आयरन को अवशोषित करने की प्रक्रिया को कठिन बना सकता है।
Article References:
1. Iron deficiency anaemia. NHS. https://www.nhs.uk/conditions/iron-deficiency-anaemia. Accessed on December 31, 2018.
2. Iron deficiency anaemia. NCBI. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4836595/. Accessed on December 31, 2018.
3. Iron deficiency anaemia. Mayo Clinic. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/iron-deficiency-anemia/diagnosis-treatment/drc-20355040. Accessed on December 31, 2018.